Sunday 3 February 2019

जानिये पैसे दोगुने होने का वक्त - 72 का फार्मूला

निवेश के क्षेत्र में सबसे महत्त्वपूर्ण बात होती है| अपने लक्ष्य  के लिए सही राशि का अनुमान एवं बचत की सही दर का अंदाजा होना| आज हम ऐसे आसान तरीके बताएँगे जिससे आप ये काम बहुत ही आसानी से कर सकते हैं| ऐसी ही महत्त्वपूर्ण जानकारी पाते रहने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करना न भूलें| अपने विचार कमेंट करके हमें बताएं| 
  
भविष्य के लिए सही राशि का अनुमान लगाने के लिए सबसे पहले आपको निवेश का समय चुनना होगा| उदहारण के लिए अगर आप अभी अभी माता या पिता बने  हैं तो पहली चिंता होगी अपने बच्चे के भविष्य के लिए अच्छी राशि जमा करना| ये राशि हो सकती है अछ्छी उच्च शिक्षा के लिए अपना नया  कारोबार शुरू करने के लिए या धूम धाम से शादी करने के लिए|
72 के फॉर्मूले को आप इस वीडियो से भी समझ सकते हैं | 

वजह जो भी हो सबसे कठिन काम हैं अंदाजा लगाना की जब आपका बच्चा 18 साल का या 21 साल का या 25 साल का होगा तो आपको कितने पैसे के जरुरत होगी| तो लीजिये हम आसान कर देते हैं मुश्किल| सबसे पहले तरीका है बहत्तर का फार्मूला| क्या है ये बहत्तर का फार्मूला?

इस फॉर्मूले के लिए आपको जरुरत है किसी निर्धारित चीज की आज के कीमतउसके बढ़ने की दर और उसमे लगने वाला समय| जिस कोर्स में आप अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं अगर उसका फी आज 5 लाख रुपये है तो 8 प्रतिशत महंगाई की वजह से 18 साल बाद ये कितनी राशि होगी ?

कीमत के वृद्धि दर या ब्याज के दर से 72 को विभाजित करें| विभाजन के बाद जो परिणाम बताता है किसी राशि को दोगुना होने में लगने वाले समय को|

अगर वृद्धि या ब्याज दर 6% है तो 72 को 6 से विभाजित करने पर 12 मिलेगा|

अगर वृद्धि या ब्याज दर 8% है तो 72 को 8 से विभाजित करने पर 9 मिलेगा|

अगर वृद्धि या ब्याज दर 9 % है तो 72 को 9 से विभाजित करने पर 8 मिलेगा|

अगर वृद्धि या ब्याज दर 10% है तो 72 को 10 से विभाजित करने पर 7.2 मिलेगा|

आने वाला परिणाम ही पैसे दोगुने होने में लगने वाला समय है.| इस फॉर्मूले का इस्तेमाल आप अपने फिक्स्ड डिपाजिट के दोगुने होने में लगने वाला समय निकालने में भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं | 

No comments:

Post a Comment

Followers